Gorakhpur News: सरकारी बंजर जमीन को कब्जा मुक्त कर पार्किंग बनाने की मांग
Gorakhpur News: गोरखपुर में स्थानीय लोगों ने कब्रगाह के पास बंजर जमीन को कब्जामुक्त कराकर सार्वजनिक पार्किंग विकसित करने की मांग की। अस्पताल और दुकानदारों ने भू-माफिया पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। समस्या का समाधान होने से सड़क पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी।
Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त پाण्डेय पैडलेगंज स्थित कब्रगाह के पास की बंजर जमीन को कब्जामुक्त कराकर सार्वजनिक पार्किंग विकसित करने की स्थानीय लोगों ने मांग की है। कमिश्नर को दिए पत्र में अस्पताल, शॉपिंग कांप्लेक्स, रेस्त्रां और दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विरोध की जानकारी
शिकायत के मुताबिक आराजी छावनी, तहसील सदर में स्थित कब्रगाह परिसर के पास स्थित अराजी नम्बर 191 रकबा 0.066 हेक्टेयर भूमि पूरी तरह बंजर दर्ज है। आरोप है कि इस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई थी। शिकायत संख्या 40018826024158 के माध्यम से 08 मई 2026 को शिकायत दर्ज हुई। जांच के बाद नगर निगम की ओर से जमीन से संबंधित बोर्ड परिसर के अंदर लगाने के बजाय गेट के बाहर लगा दिया। दूसरी ओर कब्जाधारी ने गेट पर ताला लगाकर जमीन पर कब्जा बरकरार रखा है। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह से मांग की गई है कि सरकारी सम्पत्ति को नियमानुसार कब्जामुक्त कराकर सार्वजनिक पार्किंग घोषित किया जाए।
पार्किंग की समस्या का समाधान
सार्वजनिक पार्किंग बनी तो सड़क पर नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां
शिकायत करने वालों की मांग है कि भूमि को कब्जामुक्त कराकर सार्वजनिक पार्किंग विकसित की जाए। इससे पैडलेगंज क्षेत्र में रहने वाले लोगों और व्यवसायियों की पार्किंग की समस्या का समाधान हो जाएगा। सड़क पर वाहन खड़े होने से हर दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।


