Gorakhpur News: किशन सिंह बने जीडीए के मुख्य अभियंता
Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता किशन सिंह को मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन ने चार अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्हें पदोन्नति का लाभ उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा और वे गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कार्य करेंगे।
Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता (सिविल) किशन सिंह को मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने चार अगस्त को इस संबंध में कार्यालय-ज्ञाप जारी किया है।शासनादेश के अनुसार किशन सिंह को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण केन्द्रीयित सेवा में मुख्य अभियंता (सिविल), वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद किशन सिंह वर्तमान तैनाती वाले गोरखपुर विकास प्राधिकरण में ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उनकी अन्यत्र तैनाती के संबंध में आदेश बाद में अलग से जारी होंगे। आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-5 की ओर से जारी आदेश पर उप सचिव वी पी नागेश के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। उनकी पदोन्नत्ति पर जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, संबंधित अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकमानाएं दी हैं।


