Gorakhpur News: सहारा इस्टेट से स्मार्टव्हील तक डबल लेन ताल रिंग रोड के लिए अभी करें इंतजार
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महानगर को जाम से राहत देने और आवागमन को
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महानगर को जाम से राहत देने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाई जा रही स्मार्टव्हील शो रूम से सहारा एस्टेट तक की 4.02 किलोमीटर लंबी दो लेन ताल रिंग रोड परियोजना का 55 प्रतिशत काम अब तक पूरा हुआ है। 28.64 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मिट्टी भराई, जीएसबी और डब्ल्यूएमएम का अधिकांश काम पूरा है। हालांकि भूमि मुआवजे के विवाद के कारण निर्माण की गति प्रभावित है।डबल लेन सड़क के लिए 4200 मीटर लक्ष्य के मुकाबले 4100 मीटर मिट्टी भराई, 4000 मीटर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) और 3900 मीटर डब्ल्यूएमएम (वेट मिक्स मैकडम) का काम पूरा हो गया है।
इससे सड़क की आधारभूत संरचना लगभग तैयार है। हालांकि डेंस बिटुमिनस मैकडम (डीबीएम) और बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) की अंतिम परत का काम शेष है। 2100 मीटर पाथवेज और 2200 मीटर रेलिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं 07 प्रस्तावित बॉक्स कल्वर्ट में से 03 का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि शेष कल्वर्टों पर तेजी से काम चल रहा है। 3700 मीटर रिटेनिंग वॉल के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 550 मीटर ही बन पाया है। पांचों एयर वाल्व चैंबर बन चुके हैं जबकि 51 में से 21 मैनहोल को निर्धारित स्तर तक ऊंचा किया गया है। तीन स्थानों पर प्रस्तावित लीकेज मरम्मत में से दो स्थानों का सुधार काम हो चुका है। परियोजना के सौंदर्यीकरण के तहत 150 डेकोरेटिव लाइट पोल के लक्ष्य के सापेक्ष 84 पोल स्थापित किए जा चुके हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर कुछ भू-स्वामियों द्वारा समय-समय पर कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने से निर्माण प्रभावित हुआ। इसी कारण परियोजना निर्धारित समय से पीछे चल रही है। हालांकि शेष कार्यों को तेजी से पूरा कर सड़क को जल्द आमजन के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


