ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशुरू हुई रमजान की तैयारियां, 22 को दिख सकता है चांद

शुरू हुई रमजान की तैयारियां, 22 को दिख सकता है चांद

बस्ती। इस्लाम धर्म के मुकद्दस महीने रमजानुल मुबारक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।...

शुरू हुई रमजान की तैयारियां, 22 को दिख सकता है चांद
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 21 Mar 2023 08:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। इस्लाम धर्म के मुकद्दस महीने रमजानुल मुबारक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को रमजान का चांद दिख सकता है। इस माह में मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह का आयोजन किया जाता है। रमजान माह में इस्लाम धर्म के अनुयायी पूरे माह रोजा रखते हैं, इस दौरान भोर से सूरज डूबने तक अन्न-जल सहित सभी प्रकार की खाने-पीने की वस्तुओं का त्याग करना होता है। रमजान के रोजे का काफी महत्व होने के कारण हर मुसलमान की यह तमन्ना होती है कि वह पूरे माह हर प्रकार की बुराईयों से दूर रहते हुए केवल अल्लाह की इबादत करे। मस्जिदों में विशेष रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नमाजियों की भीड़ को देखते हुए पानी, बिजली, चटाई आदि का विशेष रूप से प्रबंध किया जा रहा है। जामिया हनफिया रहमतगंज के मौलाना रियाज अहमद बरकाती का कहना है कि यह माह बरकतों व रहमतों का है। इसी महीने में कुरआन पाक नाजिल हुआ है। इस माह में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा हर इबादत का सवाब बढ़ जाता है। फर्ज का सवाब 70 गुना हो जाता है, जबकि नफल का सवाब फर्ज के बराबर हो जाता है। इस महीने में कसरत के साथ इबादत करनी चाहिए। 23 या 24 मार्च को रमजान की पहली तारीख हो सकती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें