ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकैथोलिक धर्मप्रांत के विश्वासियों ने पूर्वजों के लिए की प्रार्थना

कैथोलिक धर्मप्रांत के विश्वासियों ने पूर्वजों के लिए की प्रार्थना

कैथोलिक धर्मप्रांत गोरखपुर के विश्वासी गणों ने गुरुवार को अपने पूर्वजों को याद कर उनके लिए प्रार्थना की। पैडलेगंज स्थित कब्रिस्तान में प्रार्थना सभा एवं आशीष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सेन्ट जोसेफ...

कैथोलिक धर्मप्रांत के विश्वासियों ने पूर्वजों के लिए की प्रार्थना
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 02 Nov 2017 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कैथोलिक धर्मप्रांत गोरखपुर के विश्वासी गणों ने गुरुवार को अपने पूर्वजों को याद कर उनके लिए प्रार्थना की। पैडलेगंज स्थित कब्रिस्तान में प्रार्थना सभा एवं आशीष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेन्ट जोसेफ कथिड्रल के पल्ली पुरोहित फादर सीबिच्चन ने बताया कि 2 नवम्बर का दिन गोरखपुर कैथोलिक धर्मप्रांत के विश्वासियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन विश्वासीगण अपने मृतक परिजनों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन की तैयारी के लिए सप्ताह भर पूर्व से ही क्रबों की साफ-सफाई, मरम्मत, रंगाई की जाती है।

इसी अवसर पर पैडलेगंज स्थित कब्रिस्तान पर शाम चार बजे पूजा के बाद मृतक विश्वासियों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद इनका आशीष किया गया। विशेष प्रार्थना सभा में विशप थॉमस थुरुतिमट्टम, विशप डोमिनिक कोक्कट, धर्मप्रांत के चांसलर फादर सिबि, फादर साबू के अलावा विविध पल्ली कौंसिल के पुरोहितगण एवं धर्मबहनें शामिल रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें