अपकंट्री : मसल मेनिया इंडिया में प्रदीप वाल्मीकि ने लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के संसारपार निवासी प्रदीप वाल्मीकि ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अपकंट्री : मसल मेनिया इंडिया में प्रदीप वाल्मीकि ने लहराया परचम

बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के संसारपार निवासी प्रदीप वाल्मीकि ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदीप वाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय इंदल प्रसाद ने दिल्ली में आयोजित मसल मेनिया इंडिया 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को दिल्ली से घर लौटने पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक एकत्र हुए। अंबेडकर चौक से जिम तक ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के बीच जुलूस निकालकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रधान संजय कुमार राणा, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, प्रधान अनंत कुमार, पूर्व प्रधान संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार बौद्ध, देवनारायण बौद्ध, संतोष कुमार, कमल प्रसाद, प्रमोद कुमार भारती, अशोक कुमार, प्रधान रोहित कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।