चमचमाती चौड़ी सड़के बनेंगी गांव के विकास की मुख्य धारा : प्रदीप शुक्ल
Gorakhpur News - विधायक प्रदीप शुक्ल ने रविवार को जैतपुर से शहीदाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। यह मार्ग 8.200 किलोमीटर लंबा है और इससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। परियोजना की अनुमानित लागत 22 करोड़ रुपये है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक प्रदीप शुक्ल ने रविवार को आठ किलोमीटर लम्बे जैतपुर से शहीदाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास विधिवत भूमि पूजन के साथ किया। मार्ग के चौड़ीकरण होने से दर्जनभर से उपर गावों के ग्रामीणों को लाभ होगा। विधायक ने भूमिपूजन के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा गावों की विकास की मुख्य धारा चमचमाती चौङी सङके होती है। यू तो सहजनवा विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी की विशेष कृपा दृष्टि है, लेकिन योगी जी के सीएम बनने बाद जो विकास का तूफान प्रदेश में आया है, वह एक मिशाल बन गया है।आज पूरे देश में योगी के उत्तर प्रदेश के माडल की मांग हो रही है।
जैतपुर से शहीदाबाद तक का यह मार्ग जिला मुख्यालय को दक्षिणांचल क्षेत्र के दर्जनों गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। मार्ग कुल 8.200 किलोमीटर लंबा है।मार्ग सकरा होने पर आवागमन में पराशानी होती थी। चौड़ीकरण होने से अमटोरा, बनौड़ा, बेलवा डाड़ी, कैली, गाड़र होते हुए शहीदाबाद सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 22 करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये है, जिसमें से 6 करोड़ 71 लाख 53 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। विधायक ने सीएम आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख दिलीप यादव, रवि प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख संजय दूबे, डॉ. आर.डी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, रामपाल सिंह, मनोज सिंह, राम उजागिर शुक्ल, अभिमन्यु मौर्य, रामबुक्षारत पासी, वीरू सिंह मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


