Gorakhpur News: सफाई कर्मियों में वितरित किया पीपीई किट
Gorakhpur News: घघसरा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने नमस्ते योजना के अंतर्गत सभी सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित किया। उन्होंने सफाई के महत्व और बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात की। इस अवसर पर ईओ अमित नायक ने स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी।

Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने मंगलवार को शासन द्वारा चलाए गए नमस्ते योजना के तहत सभी सफाई मित्रों को पीपीई किट का वितरण किया। चेयरमैन ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित सहित कई तरह के संक्रमण से लोग बीमार हो जाते हैं, जिनसे बचाव के लिए साफ-सफाई का विषेश ध्यान रखें। सबसे ज्यादा सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों के कंधे पर रहती है। इनके सही रख रखाव के लिए यह पीपीई किट को दिया जा रहा है। ईओ अमित नायक ने सफाई कर्मचारियों को कार्यशाला में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया।
इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


