Gorakhpur News: हिंदी बाजार का लोड बंटा, स्थापित हुआ नया घंटाघर फीडर

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: चार हजार को मिलेगी बिजली कटौती से राहत गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र

Gorakhpur News: हिंदी बाजार का लोड बंटा, स्थापित हुआ नया घंटाघर फीडर

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी के हिंदी बाजार फीडर को दो भागों में बांट दिया गया है। फीडर पर करीब चार हजार व्यवसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती थी। जिसकी वजह से आए दिन फाल्ट की वजह से बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने फीडर के विभक्तिकरण का निर्णय लिया था। मंगलवार को उपकेंद्र में घंटाघर फीडर के नाम से एक नया फीडर स्थापित किया गया। साथ ही दोनों फीडरों के बीच आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) स्थापित किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर एक फीडर से दूसरे फीडर को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी。

फीडर विभक्तिकरण

विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी के हिंदी बाजार फीडर से 19 ट्रांसफार्मरों से करीब चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती थी। विभक्तिकरण के बाद घंटाघर, रायगंज और बनकटी चक सहित 11 ट्रांसफार्मर नए घंटाघर फीडर से जोड़ दिया गया है। जबकि गोपी गली, गहना बाजार, मदरसा चौराहा, सराय और जेके कॉम्प्लेक्स सहित 10 ट्रांसफार्मर हिंदी बाजार फीडर से जुड़े رہेंगे।

नवीनतम विद्युतीकरण

मंगलवार को अधीक्षण अभियंता (शहरी) रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता अंकित कुमार तथा अवर अभियंता संदीप कुमार की देखरेख में कार्य पूरा कर दोनों फीडरों को चालू कर दिया गया। उपखंड अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था से हिंदी बाजार और घंटाघर क्षेत्र के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को बार-बार फीडर ट्रिप होने की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

सामान्य प्रश्न

गोरखपुर में नया फीडर कब स्थापित किया गया?
नया घंटाघर फीडर मंगलवार को स्थापित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।