गोरखपुर में आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली
गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कार्य के चलते शुक्रवार को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी की लाइनों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। बक्शीपुर और अन्य क्षेत्रों में भी सुबह और दोपहर में विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर शुक्रवार को 33 केवी अंकुर उद्योग 7 से 9 एवं विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर के गहिरा फीडर एवं मोतीराम बिजली घर से निकलने वाली 33केवी लाइन से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से शाम 04 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने दी। वहीं बक्शीपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग एवं बिजनेस प्लान के कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर व बक्शीपुर न्यू के दीवान बाजार और मान चौराहा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से 4 बजे तक और निजामपुर व ऊंचवा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 से 12 बजे तक बाधित रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


