छुट्टी से अनजान सिस्टम, गुल कर दे रहा बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - हरीश उपाध्याय गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली निगम का

छुट्टी से अनजान सिस्टम, गुल कर दे रहा बिजली

हरीश उपाध्याय गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली निगम का दावा था कि प्रत्येक दिन शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक निगेटिव बैलेंस होने पर भी बिजली नहीं कटेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक अवकास, रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिनों में बिजली नहीं काटी जाएगी। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। निगेटिव बैलेंस पर बीते रविवार को भी उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। आनन फानन में उपभोक्ताओं ने जैसे तैसे रिचार्ज किया तो बिजली आपूर्ति शुरु हुई। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि सिस्टम को क्या पता कि आज छुट्टी है।इंद्रप्रस्थपुरम कालोनी के रहने वाले उपभोक्ता मनोज सिंह बताते हैं कि शुक्रवार को उन्होंने 3229 रुपए का रिचार्ज किया था।

लेकिन रविवार रात आठ बजे बिजली अचानक कट गई। बताते हैं कि बिजली कटने के बाद 1912 पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। जिसके बाद उपकेंद्र के जेई का मोबाइल नंबर पता किया गया। उनको फोन करने पर उन्होंने बताया कि बैलेंस निगेटिव होने की वजह से बिजली कटी है। जिसके बाद उन्होंने 3249 रुपए रिचार्ज किया तब बिजली आई। राप्तीनगर क्षेत्र के शिवपुर कालोनी के रहने वाले दीपक कुमार बताते हैं कि करीब दो माह पहले उनके परिसर पर स्मार्ट मीटर लगा था। तबसे न तो बिल आया और ना ही मीटर प्रीपेड होने की कोई सूचना मिली। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनके घर की बिजली कट गई जब उपकेंद्र के जिम्मेदारों से पता किया तो बताया गया कि आपका कनेक्शन प्रीपेड हो गया है और करीब 3500 रुपए निगेटिव बैलेंस है। जिसके बाद उन्होंने आनलाइन भुगतान किया तब बिजली आई।वर्जन- एक्सेप्सन केस में ऐसा हुआ होगा। ऐसा सभी उपभोक्ताओं के साथ नहीं हो सकता। ऐसा हो सकता है कि जिस समय कमांड दिया गया हो उस समय नेटवर्क की दिक्कत या कोई टेक्निकल समस्या रही हो और कमांड बाद में एक्सेप्ट हो गया हो। सामान्य परिस्थिति में ऐसा संभव नहीं है।रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता, शहर

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।