Gorakhpur News: बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में बारिश के साथ शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। टाउनहाल और यूनिवर्सिटी क्षेत्र में सात हजार परिवारों को घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अभय नंदन गली में एक बिजली का पोल टूटने से 60 से अधिक परिवार अंधेरे में रहे। बिजली निगम ने रात तक आपूर्ति बहाल करने में असमर्थता जताई।

Gorakhpur News: बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बारिश के साथ सोमवार को शहर की बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। टाउनहाल और यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब सात हजार परिवारों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं शाहपुर उपकेंद्र के विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े अभय नंदन गली में बिजली का पोल टूटने से 60 से अधिक परिवार शाम चार बजे से पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।

पोल टूटने की घटना

देर रात तक पोल और तार दुरुस्त न होने से बिजली निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को आपूर्ति बहाल करने में असमर्थता जताई। अभय नंदन गली में शाम करीब चार बजे बिजली का पोल टूट गया। पोल के साथ तार भी टूटने से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक पोल को दुरुस्त नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही। ऐसे में पूरी रात बिजली के इंतजार में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। बारिश के बीच बिजली गुल होने से घरों में पानी की मोटर, पंखे और अन्य जरूरी उपकरण भी बंद रहे।

बिजली निगम की प्रतिक्रिया

अधिशासी अभियंता, टाउनहाल पंकज कुमार भारती ने कहा, टाउनहाल और यूनिवर्सिटी की 33 केवी की लाइन ट्रीप हुई थी। इंसुलेटर भी पंचर था। गड़बड़ी ठीक कर लाइन बहाल कर दी गई।

पोल तोड़ने के कारण

उपखंड अधिकारी, शाहपुर वीके जायसवाल ने कहा, शाम चार बजे वाहन की टक्कर से पोल टूट गया है। तार भी टूटा है। बा​रिश की वजह से इसे ठीक करने में परेशानी हो रही है। जल्द इसे ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर में बिजली कटौती का कारण क्या था?
बिजली कटौती का कारण बारिश के साथ पोल का टूटना और तार का क्षतिग्रस्त होना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई