Gorakhpur News: पेड़ गिरने से15 घंटे गुल रही 500 घरों की बिजली
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: खोराबार में लगभग 500 घरों की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। यह समस्या सोमवार रात 10:30 बजे शुरू हुई जब 11 केवी लाइन पर एक पेड़ गिर गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे नया पोल लगाकर बिजली बहाल की गई। सहायक अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण रात में बिजली ठीक नहीं हो सकी।

Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र खोराबार से जुड़े करीब 500 घरों की बिजली करीब 15 घंटे गुल रही। देर रात करीब 10:30 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर करीब 02 बजे बहाल हुई। खोराबार इलाके के बिंदटोलिया में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से पोल टूट गया। जिससे तालकंदला, विंदटोलिया और खोराबार के करीब पांच सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार दोपहर नया बिजली पोल लगाने के बाद दोपहर करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।चौरीचारा उपखंड प्रथम के सहायक अभियंता राजेश चौहान ने बताया कि सुबा बाजार फीडर क्षेत्र में 11 केवी लाइन पर एक भारी पेड़ गिर गया था।
बारिश के कारण रात में बिजली बहाल नहीं हो सकी। सुबह से ही बिजली बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हुए थे। दोपहर दो बजे तक बिजली बहाल कर दी गई।


