भटहट सीएचसी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आए दिन ठप हो रहीं जांचें

May 07, 2026 09:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी में बिजली आपूर्ति का संकट मरीजों के लिए भारी पड़

भटहट सीएचसी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आए दिन ठप हो रहीं जांचें

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी में बिजली आपूर्ति का संकट मरीजों के लिए भारी पड़ रहा है। ऐसा कई दिन हो चुका जब बिजली कटते ही जांचें ठप हो जा रही हैं। बीते बुधवार को भी बिजली कटौती के कारण सीएचसी पर इलाज के लिए मरीजों को करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत पैथोलॉजी जांच में हुई।

बिजली कटौती का प्रभाव

बरसात होने के बाद सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ी है। जबकि सीएचसी परिसर में आकस्मिक सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए जनरेटर लगाया गया है। अस्पताल में लगा जनरेटर पूरे दिन शोपीस बना रहा। बुधवार को करीब चार घंटे तक जांच ठप रही।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

पैथोलॉजी जांच में देरी

बताया जा रहा है कि करीब चार सौ मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। आवश्यकता के अनुरूप डॉक्टर मरीजों को पैथोलॉजी जांच भी लिखते हैं। बुधवार को दोपहर एक बजे तक लगभग 75 से अधिक मरीजों का पैथोलॉजी जांच के लिए ब्लड नमूना लिया गया था। मगर बिजली के अभाव में कोई जांच नहीं हो पाई। इसका मुख्य कारण बिजली की कटौती बताया गया।

जनरेटर का उपयोग

बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी थी। ऐसे में पैथोलॉजी में लगी मशीनें नहीं चलने से बन्द हो गयी। जांच के लिए मरीजों को सैंपल लेकर बैठा दिया गया। उधर पैथोलॉजी कर्मचारी बिजली आने का इंतजार करने लगे। दोपहर तक मरीजों का धैर्य जवाब दे दिया। कई मरीज जांच रिपोर्ट की मांग करने लगे। इसके बाद कर्मचारियों को अस्पताल में लगा जनरेटर याद आ गया। करीब साढ़े 12 बजे जनरेटर चालू किया गया। इसके बाद पैथोलॉजी में जांच शुरू हुई। मगर पौने एक बजे बिजली आ गयी। उधर मरीज जांच रिपोर्ट में बिलंब होने से नाराज दिखे।

अधीक्षक का बयान

बोले अधीक्षक जनरेटर का सर्विसिंग कराना है। फिर भी जरूरत पड़ने पर जनरेटर चलता है। आज लाइट कटी थी दोपहर में कुछ देर जनरेटर चला है।

- डॉ. अविनाश कुमार सिंह, अधीक्षक, सीएचसी

सामान्य प्रश्न

सीएचसी में बिजली कटने से मरीजों को कितने समय तक इंतजार करना पड़ा?
बिजली कटौती के कारण मरीजों को करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।