ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरवेतन को लेकर बिजली तकनीकी कर्मचारियों ने बैठक कर जताया आक्रोश

वेतन को लेकर बिजली तकनीकी कर्मचारियों ने बैठक कर जताया आक्रोश

सितंबर महीने का वेतन अब तक न मिलने से बिजली कर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक तरफ सरकार दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन देने की बात कह रही है तो दूसरी तरफ सितंबर का वेतन ही नहीं...

वेतन को लेकर बिजली तकनीकी कर्मचारियों ने बैठक कर जताया आक्रोश
वरिष्‍ठ संवाददाता ,गोरखपुर Tue, 15 Oct 2019 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सितंबर महीने का वेतन अब तक न मिलने से बिजली कर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक तरफ सरकार दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन देने की बात कह रही है तो दूसरी तरफ सितंबर का वेतन ही नहीं मिला।

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में तकनीकी कर्मचारियों ने मंगलवार को बैठक वेतन  भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया।  केंद्रीय प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि 15 अक्टूबर बीत जाने के बाद भी सितंबर का वेतन न आने से सभी परेशान हैं। जिन कर्मियों ने लोन लिया है वह डिफाल्टर हो रहे हैं। प्रबंधन के इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से सभी परेशान हैं। जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें से ज्यादातर को रिलीव ही नहीं किया गया। यह पूरी तरह गलत है।

जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव व संगठन के केंद्रीय विधिक सलाहकार चंद्रभूषण उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है। कर्मचारी बिना छुट्टी लिए लगातार काम कर रहे हैं। छुट्टी मांगने पर ट्रांसफर की चेतावनी दी जा रही है। संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों के माध्यम से प्रबंधन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है।

बैठक में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुनाथ, जिला सचिव विनय शंकर यादव, संगम मौर्या, नरसिंह मौर्य, अखिलेश गुप्ता, सुजीत सिंह, पंकज गुप्ता, उपेंद्र पाल, पवन शाही, सतीश सिंह, पंकज पासवान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें