ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरVIDEO: देखिए गोरखपुर में कैसे टूटा अलगटपुर बांध, 4 जिलों में घुसा पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

VIDEO: देखिए गोरखपुर में कैसे टूटा अलगटपुर बांध, 4 जिलों में घुसा पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

गोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदी दो दिनों से उफान पर है। शुक्रवार सुबह-सुबह गोरखपुर के कैम्पियरगज में रोहिन नदी पर मछलीगांव अलगटपुर बांध टूट गया। यहां दो दिनों से रिसाव हो रहा था। इससे...

गोरखपुर रोहिन नदी
1/ 2गोरखपुर रोहिन नदी
gorakhpur flood ndrf in rescue
2/ 2gorakhpur flood ndrf in rescue
गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Aug 2017 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदी दो दिनों से उफान पर है। शुक्रवार सुबह-सुबह गोरखपुर के कैम्पियरगज में रोहिन नदी पर मछलीगांव अलगटपुर बांध टूट गया। यहां दो दिनों से रिसाव हो रहा था। इससे गोरखपुर-बस्ती मण्डल में बाढ़ की स्थिति और गम्भीर हो गई है। प्रशासन ने एहतियातन इंटर तक के सारे स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। बाढ़ का सर्वाधिक असर सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर जिले में है लेकिन अब सन्तकबीरनगर और देवरिया में भी खतरा बढ़ने लगा है।

UP में बाढ़:16 जिलों में घुसा पानी,योगी करेंगे बाढ़ क्षेत्रों का दौरा

दोनों मण्डलों में 100 से अधिक गांव बाढ़ से घिर चुके हैं। महराजगंज में गुरुवार को तीन बच्चियां रोहिन की तेज़ धारा में बह गईं।सिद्धार्थनगर जिले की दो तहसीलों के सात गांवों के लोग बाढ़ में फंस गए हैं। वहां के लोगों को एयरफोर्स के हेलीकाप्टरों से शाम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ। इस बीच गोरखपुर-सोनोली मार्ग पर बस सेवा ठप हो गई है।

कुछ दिनों से हो रहा था रिसा

बाढ़ का खतरा:घाघरा-सरयू का जलस्तर बढ़ा,UP के 350 गांवों में पानी घुसा

कल रात तक गोरखपुर-बस्ती मण्डल की प्रमुख नदियों की स्थिति/ रिवर मीटर-

राप्ती खतरे का निशान- 74.980 मीटर, वर्तमान स्थिति- 76.090

रोहिन- खतरे का निशान- 82.440 मीटर, वर्तमान स्थिति-85.200 मीटर, 

घाघरा- खतरे का निशान-92.75 मीटर वर्तमान स्थिति-95.08 मीटर, 

बूढ़ी राप्ती- खतरे का निशान- 85.650 मीटर, वर्तमान स्थिति-88.404 मीट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें