ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरचुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

22 नवम्बर को होने वाले नगर-निकाय चुनाव के लिए सोमवार की शाम बजे से प्रचार-प्रसार थम गया। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही मंगलवार से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी। नगर-निगम की...

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 20 Nov 2017 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

22 नवम्बर को होने वाले नगर-निकाय चुनाव के लिए सोमवार की शाम बजे से प्रचार-प्रसार थम गया। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही मंगलवार से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी। नगर-निगम की टीमें विश्विद्यालय परिसर से और नगर पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग टीमें तहसील से रवाना होंगी। एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से अलर्ट हैं।

इसके साथ ही तकनीकी टीम भी लगा दी गई है। अगर ईवीएम मशीन में कोई खराबी आती है तो तकनीकी टीम तुरंत उसे दुरुस्त कराएगी। उन्होंनें बताया कि मंगलवार दोपहर बाद से पोलिंग पार्टियां बारी-बारी से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगी।

नगर-निगम के लिए ईवीएम के बूथवार सेट बनाए गए वहीं नगर-पंचायतों के लिए बैलेट पेपर के भी सेट बना लिए गए हैं। नगर-निगम और नगर पंचायत के 863 बूथों के लिए 863 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। इसमें 86 पार्टियां रिर्जव रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां तहसीलों से और नगर-निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां विश्वविद्याल से रवाना होंगी।

यहां से रवाना होंगी पार्टियां

नगर-निगम

- डेलीगेसी बिल्डिंग, विश्वविद्यालय वार्ड संख्या 1 से 20 से

- वाणिज्य संकाय, विश्वविद्यालय वार्ड संख्या 21 से 60 से

- कन्वेंशन हॉल, विश्वविद्यालय वार्ड संख्या 61 से 70 से

नगर पंचायत

बड़हलगंज, गोला गोला तहसील से

बांसगांव बांसगांव तहसील से

संग्रामपुर खजनी तहसील से

पिपराइच सदर तहसील से

सहजनवा मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा

पीपीगंज कैम्पियरगंज तहसील से

मुण्डेरा बाजार चौरीचौरा तहसील से

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें