Gorakhpur News: शहीद वंशज टप्पू सिंह ने लगाई अहिरौली व अवधपुर में चौपाल
Gorakhpur News: 326 विधानसभा चौरीचौरा में मिशन-2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। अजय कुमार सिंह टप्पू ने जनसंवाद के दौरान विकास, रोजगार और शिक्षा पर चर्चा की। उन्होंने चौरीचौरा की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक बदलाव की आवश्यकता बताई। स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में लोगों ने समर्थन का आश्वासन दिया।

Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। 326 विधानसभा चौरीचौरा में मिशन-2027 को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। गांव-गांव चल रहे जनसंवाद के बीच शानिवार को सरदारनगर ब्लॉक के अहिरौली व अवधपुर (दरोगा जी छवानी) में अजय कुमार सिंह टप्पू ने संवाद किया और लोगों से जात पात से ऊपर उठकर चौरीचौरा में विकास के लिए समर्थन देने का आह्वान किया। चौपाल में ग्रामीणों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर चर्चा हुई और क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सवाल उठाए गए। श्री टप्पू ने कहा कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने और अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निर्णायक राजनीतिक बदलाव जरूरी है।
उन्होंने कहा कि चौरीचौरा की माटी उनके लिए केवल चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि और भावनात्मक रिश्ता है। जिस तरह अमर शहीद बाबू बंधू सिंह ने इस धरती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी तरह जरूरत पड़ी तो चौरीचौरा की माटी और अपने लोगों के लिए हर त्याग करने को तैयार है। इस पर लोगों ने स्थानीय नेतृत्व के समर्थन के लिए हूंकार भरा। चौपाल में प्रशासक शिवमूर्ति पासवान, शिवप्रसाद पांडेय, जनार्दन पांडेय, सुभाष पांडेय, बिकाऊ मिश्रा, रविंद्र पांडेय, श्रीराम पांडेय, रमाकांत गौड़, कृष्ण मोहन पांडेय, रमेश पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, गोविंद प्रजापति उपस्थित रहे।


