Gorakhpur News: एसएसपी ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: कैंट, गीडा, खजनी और ट्रैफिक सर्किल में नई तैनातीकैंट, गीडा, खजनी और ट्रैफिक सर्किल में नई तैनाती गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. क

Gorakhpur News: एसएसपी ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

Gorakhpur News: कैंट, गीडा, खजनी और ट्रैफिक सर्किल में नई तैनाती गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए चार क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, सीओ गीडा कीर्ति निधि आनंद को सीओ कैंट का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सीओ कैंट आभा सिंह को गीडा सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है।इसी क्रम में सीओ यातायात दीपांशी राठौर को खजनी सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि सीओ खजनी मनीष शर्मा को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: एसएसपी ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले