Gorakhpur News: सोनौली हाईवे पर सोता मिला लापता युवक, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Gorakhpur News: गश्त के दौरान पुलिस की पड़ी नजर, आधार कार्ड से हुई पहचानकुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा प्रभारी आशीष चौधरी और पुलिसकर्मी रवि प्रताप व अभिषेक रात में क

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज पुलिस ने गश्त के दौरान सोनौली हाईवे के किनारे सो रहे एक युवक की पहचान कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की पहचान अनिल कुमार (20) पुत्र लाल सिंह निवासी नखरा, थाना पनवाड़ी, महोबा के रूप में हुई। वह एक सितंबर से घर से लापता था। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा प्रभारी आशीष चौधरी और पुलिसकर्मी रवि प्रताप व अभिषेक रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे किनारे एक युवक सोता मिला। पूछताछ में वह अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और महोबा स्थित परिजनों से संपर्क कर सूचना दी।
जानकारी मिलने पर परिजन कैम्पियरगंज थाने पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। युवक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।


