Gorakhpur News: लाखों की चोरी में छह दिन बाद केस, सीओ ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोला कस्बे में किराना व्यापारी राजकुमार कसौधन के घर और दुकान में पिछले सप्ताह लाखों रुपये की चोरी हुई। पुलिस ने छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बे के चंद चौराहे पर किराना व्यापारी राजकुमार कसौधन के घर और दुकान में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह और थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का भरोसा दिया है।


