पुलिस ने महिला का खोया पर्स और मोबाइल बरामद
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर की संग्रामपुर उनवल निवासी महिला शनिवार को इलाज के लिए आई थीं, जहाँ उनका पर्स और मोबाइल गायब हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी जानकारी पर जांच की और काफी प्रयास के बाद सड़क किनारे पर्स और मोबाइल सुरक्षित पाया। महिला ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

गोरखपुर। संग्रामपुर उनवल निवासी एक महिला शनिवार को इलाज कराने गोरखपुर आई थीं। इसी दौरान उनका पर्स और मोबाइल कहीं गायब हो गया। महिला ने थाना राजघाट पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। राजघाट पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए स्थानों की जांच शुरू की। काफी तलाश के बाद सड़क किनारे महिला का पर्स और मोबाइल सुरक्षित हालत में मिल गया। पुलिस ने पर्स में रखे सामान की जांच कर उसे महिला को सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस टीम का आभार जताया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव वर्मा और कांस्टेबल आशीष कुमार वर्मा शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


