ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरहुक्का बार में पुलिस का छापा, छल्ले उड़ाते मिले नाबालिग

हुक्का बार में पुलिस का छापा, छल्ले उड़ाते मिले नाबालिग

मेडिकल रोड स्थित द जेल हुक्का बार में रविवार की रात में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दर्जन युवा धुएं के छल्ले उड़ाते मिले। इसमें कई नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने हुक्का बार की जांच की और युवकों के...

हुक्का बार में पुलिस का छापा, छल्ले उड़ाते मिले नाबालिग
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 15 Jul 2019 02:49 AM
ऐप पर पढ़ें

मेडिकल रोड स्थित द जेल हुक्का बार में रविवार की रात में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दर्जन युवा धुएं के छल्ले उड़ाते मिले। इसमें कई नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने हुक्का बार की जांच की और युवकों के घरवालों को बुलाकर हिदायत के साथ उन्हें सौंपा। वहीं हुक्का बार संचालक को भी हिदायत दी।

शहर में तेजी से खुल रहे हुक्का बार युवकों को एक नए तरह की नशे की आगोश में ढकेल रहा है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के निर्देश पर रविवार की रात में सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेडिकल रोड पर स्थित द जेल हुक्का बार पर छापा डाला। प्रवीण सिंह ने बताया कि यहां से छह हुक्का बरामद किया गया। इसमें बालिग और नाबालिग मिलाकर दर्जभर लोग हुक्का पीते मिले। सीओ ने बताया कि खाद्य विभाग से लाइसेंस लेकर यह चलाया जा रहा है। एसएसपी के माध्यम से जिला प्रशासन को इसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी।

हुक्का बार ने शहर में पैदा किया अलग कल्चर

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर में प्रतिबंधित होने के बाद हुक्का बार ने छोटे शहरों की ओर रुख कर लिया है। अकेले गोरखपुर में 12 से अधिक हुक्का बार हाल के दो-तीन वर्षों में खुले हैं। फ्लेवर्ड हुक्का के नाम पर हुक्का संचालक दावा करते हैं कि इसमें निकोटिन नहीं होता है हालांकि यह सच्चाई नहीं है। खाद्य पदार्थ के नाम अनुमति लेने के बाद उसी की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। इन हुक्का बारों में संगीत के साथ छोटे डांस फ्लोर भी बना रखे हैं। इन हुक्का बारों के संचालकों का निशाना किशोरवय युवा और युवतियां हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कभी भी फ्लेवर हुक्का के नाम पर बेचे जा रहे तम्बाकू की जांच नहीं कराई है।

जेल के बैरक की तरह है पूरा माहौल

सीओ गोरखनाथ ने बताया कि पूछताछ में नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे अक्सर यहां आते हैं। द जेल की खूबी यह है कि यह एक थीम बेस्ड रेस्टोरेंट है। जहां जेल की कैदियों की पोशाक में वेटर होते हैं और वहां का पूरा माहौल जेल की बैरक की तरह बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें