Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Officer Abhishek Yadav Faces Dismissal for Kidnapping and Attempted Robbery in Gorakhpur
बंगाल की दंपति का अपहरण का आरोपी सिपाही के बर्खास्ती की तैयारी

बंगाल की दंपति का अपहरण का आरोपी सिपाही के बर्खास्ती की तैयारी

संक्षेप:

Gorakhpur News - - एसपी के जांच में दोषी पाया गया, लूट की कोशिश से पहले की थी छेड़खानीसे अगवा कर लूट का प्रयास करने वाले आरोपित सिपाही अभिषेक यादव के बर्खास्ती की तैया

Dec 24, 2025 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रोजगार की तलाश में ट्रेन से मुंबई जा रहे बंगाल के दंपति को रेलवे स्टेशन से अगवा कर लूट का प्रयास करने वाले आरोपित सिपाही अभिषेक यादव के बर्खास्ती की तैयारी है। एसपी की विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई है। जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही ने अपहरण करने के साथ ही छेड़खानी भी की थी। हालांकि, बंगाल निवासी महिला बयान देने नहीं आई थी और इसका फायदा आरोपी को मिला और उसे जमानत भी मिल गई। लेकिन, अब विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी 2025 में बंगाल के नादिया जिला स्थित सुलवा गेट निवासी दंपति बिहार के नरकटियागंज में मजदूरी करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुंबई जाने के लिए वे बस से गोरखपुर पहुंचे और प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी ट्रेन में सवार हो रहे थे। इसी दौरान सिपाही अभिषेक यादव ने दोनों को मोबाइल फोन चुराने के आरोप में ट्रेन से उतार लिया। पूछताछ के लिए वह दोनों को अपनी बाइक पर बैठाकर गोरखनाथ थाने ले गया। पति को थाना गेट पर उतारने के बाद पत्नी को महिला थाने छोड़ने की बात कहकर साथ लेते गया। पति ने इसकी जानकारी थाने के पुलिसकर्मियों को दी तो वे खोजबीन में जुट गए। आरोपित सिपाही महिला को स्पोर्ट्स कॉलेज के पास ले गया और गहने लूटने की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सिपाही को जेल भिजवा दिया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी। अब जांच में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्ती की फाइल तैयार की जा रही है। आरोपी सिपाही जांच में दोषी पाया गया है। उसने लूट की कोशिश के साथ छेड़खानी भी की थी। अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जा रही है। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी