Gorakhpur News: कार का शीशा तोड़ पांच लाख की चोरी में तीन संदिग्ध की तलाश
Gorakhpur News: -फातिमा अस्पताल के सामने खड़ी कार से रुपये से भरा बैग उड़ायाफातिमा अस्पताल के सामने खड़ी कार से रुपये से भरा बैग उड़ाया -फुटेज के आधार पर आरोपितों की

Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के सामने मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शाहपुर पुलिस दिनभर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक पैदल आते और वारदात को अंजाम देने के बाद ई-रिक्शा से फरार होते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है。
जांच की प्रक्रिया
जांच में सामने आया कि संगम चौराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों युवक पादरी बाजार की ओर से पैदल आते दिखाई दिए। कुछ देर तक सड़क किनारे रुककर उन्होंने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी। मौका मिलते ही कार का पिछला शीशा तोड़कर रुपये से भरा बैग निकाल लिया और ई-रिक्शा से खजांची चौराहे की ओर फरार हो गए।
पीड़ितों का बयान
देवरिया के गौरी बाजार निवासी विवेक कुमार निगम और कुशीनगर के कसया निवासी अजीत सिंह शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और फातिमा अस्पताल के सामने ‘मकराना मार्बल’ नाम से टाइल्स व मार्बल की दुकान चलाते हैं। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वे मोहद्दीपुर में एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये देने गए थे। इंतजार के बावजूद व्यक्ति नहीं आया तो वे रुपये से भरा बैग कार की पिछली सीट पर छोड़कर ओरियन मॉल में फिल्म देखने चले गए।
चोरी की घटना
शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान पहुंचकर उन्होंने कार बाहर खड़ी कर दी और दुकान के अंदर चले गए। रात करीब पौने आठ बजे दुकान बंद करने की तैयारी के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे दोनों कुछ देर कार्यालय में ही रुक गए। इसी दौरान चोरों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया। बैग में पांच लाख रुपये के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। बारिश थमने पर जब दोनों कार के पास पहुंचे तो शीशा टूटा मिला। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


