
मैरिज हाल में अनैतिक काम की सूचना पर पहुंची पुलिस
संक्षेप: Gorakhpur News - गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मैरिज हाल में अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने जांच की। हालांकि, मौके पर कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पुलिस उप निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि संबंधित...
भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मैरिज हाल में बुधवार को अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। थाना क्षेत्र के एक गांव में मैरिज हाल है। बताया जा रहा है कि मैरिज हाल प्रायः बन्द रहता है। किसी ने पुलिस को मैरिज हाल में अनैतिक कार्य होने की सूचना दे दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जांच करने गए उप निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मैरिज हाल की जांच की गई है।

कोई अनैतिक सामग्री नहीं मिली है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




