युवती से छेड़खानी व भाई से मारपीट में दो के खिलाफ केस
खोराबार थाना क्षेत्र के गांव में युवती से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती के भाई पर हमला करने वाले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी और उसके भाई से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गुरुवार रात करीब दस बजे एक युवती अपने एक मकान से दूसरे मकान जा रही थी। इसी दौरान रिश्तेदारी में आया एक युवक उसका हाथ पकड़कर गलत नीयत से खींचने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंच गया और विरोध किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक ने अपने जीजा सरवन को बुला लिया।
इसके बाद दोनों ने मिलकर युवती के भाई पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके जीजा सरवन के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


