Gorakhpur News: किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में दो के खिलाफ केस
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: 30 हजार रुपये और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी30 हजार रुपये और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा

Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। घर से निकलते समय वह करीब 30 हजार रुपये नकद और जेवर भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले में संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के करौंदा निवासी मनीष गौंड और किशोरी के गांव के चंद्र प्रकाश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।


