गोला विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों से अभद्रता, दो पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोला के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणियों के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रामप्रताप राय और अंकित राय ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और नियमों का उल्लंघन करते हुए शटडाउन देने का दबाव बनाया।

गोला विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों से अभद्रता, दो पर मुकदमा

गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर गोला स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अजय कुमार कन्नौजिया, सत्येंद्र मौर्य, उपखंड अधिकारी रमेश सिंह कुशवाहा तथा एसएसओ बलजीत कुमार की ओर से कोतवाली गोला में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ लोग अक्सर कार्य के दौरान नियमों के विपरीत शटडाउन देने का दबाव बनाते हैं।बताया कि 25 मई की शाम करीब पांच बजे रामप्रताप राय और अंकित राय विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और संविदा कर्मचारी बलजीत कुमार के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोग अधिकारियों और कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।