Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice File Case Against Six Accused in Assault on Scheduled Caste Woman in Chauri Chaura
महिला के साथ मारपीट, छह के खिलाफ केस  दर्ज

महिला के साथ मारपीट, छह के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

Gorakhpur News - चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेल्हनापार गांव में अनुसूचित जाति की महिला राधिका देवी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियाँ दी गईं। आरोप है कि 19 नवंबर को कुछ लोगों ने राधिका और उसके परिवार पर हमला किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Feb 11, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेल्हनापार गांव में अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता राधिका देवी पत्नी राजेन्द्र ने आरोप लगाया है कि 19 नवंबर 2025 को वह खेत में पानी लगा रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसका मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये भी छीन लिए।

पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डॉयल-112 पर दी गई थी और उसी दिन थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा और जिला अस्पताल गोरखपुर में इलाज कराया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे, जिससे पूरा परिवार भयभीत था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रामहित पुत्र रामदरश, सुनीता पत्नी रामहित, जुली और शशिकला पुत्रगण रामहित, राधे निषाद पुत्र जय किशुन तथा उषा देवी पत्नी राधे निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;