Gorakhpur News: दहेज में 25 लाख और कार की मांग पर टूटी शादी, सात पर केस

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: कैंपियरगंज में एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी लक्ष्मीपुर के मनीष चौरसिया से तय थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने शादी तोड़ दी। इसके अलावा, विरोध करने पर उनको गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Gorakhpur News: दहेज में 25 लाख और कार की मांग पर टूटी शादी, सात पर केस

Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में 25 लाख रुपये नकद और कार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामचौरा गांव निवासी कैलाश वर्मा ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 जून 2026 को महराजगंज के लक्ष्मीपुर निवासी मनीष चौरसिया से तय थी। आरोप है कि शादी से पहले आरोपितों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और इनकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।