Police File Case Against Husband and Associates for Domestic Violence in Sonwa Dholbajwa पति व वर्तमान प्रधान सहित दस लोगों के खिलाफ केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice File Case Against Husband and Associates for Domestic Violence in Sonwa Dholbajwa

पति व वर्तमान प्रधान सहित दस लोगों के खिलाफ केस

Gorakhpur News - खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के सोनवे ढोलबजवा निवासिनी नीलम देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार की देर-रात महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 29 Aug 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
पति व वर्तमान प्रधान सहित दस लोगों के खिलाफ केस

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सोनवे ढोलबजवा निवासिनी नीलम देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार देर रात महिला के पति जयकिशन, प्रधान ललित पासवान समेत आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नीलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोनवे ढोलबजवा निवासी जयकिशन के साथ नौ वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति मेरे साथ दुर्व्यवहार करता रहा। पति के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह दूसरी शादी करके पत्नी को साथ रखा है। बुधवार को जब ससुराल सोनवे ढोलबजवा पहुंची वहां पर देखा कि वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है।

पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान पति जयकिशन, प्रधान ललित पासवान एवं आठ से दस अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मुझे एवं मेरी बहन को रॉड, लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार लेकर जान लेवा हमला बोल दिया, जिससे सिर में गम्भीर चोटें आ गई। अपने बहन के साथ किसी तरह वहां से भागकर खोराबार थाने पर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।