खेत में घेरकर युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरचौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी पंडित टोला निवासी शंभू यादव ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पुरानी जमीनी रंजिश के चलते पट्टीदारों ने खेत में घेरकर उनकी पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी पंडित टोला निवासी शंभू यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदारों ने खेत में घेरकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडे व लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं और एक हाथ टूट गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:महिला से मारपीट व मोबाइल तोड़ने के आरोप
ये भी पढ़ें: भूमि विवाद में मारपीट, केस दर्ज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


