Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice File Case Against Family for Assault and Threats in Chauri Chaura
ससुर, जेठ सहित चार पर केस दर्ज

ससुर, जेठ सहित चार पर केस दर्ज

संक्षेप:

Gorakhpur News - चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा की संध्या यादव ने अपने ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। संध्या ने बताया कि काम से लौटने पर परिवार के सदस्यों...

Sep 15, 2025 04:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा के टोला पंडितपुरा निवासी संध्या यादव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने ससुर व जेठ जेठानी समेत पर चार के खिलाफ मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया। संध्या यादव ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती है। 11 सितंबर 25 को रात में आठ बजे काम करके घर आई थी। इसी दौरान ससुर रामप्यारे, जेठ उपेन्द्र यादव, जेठानी रेनू देवी व जेठानी की पुत्री बबिता ने देर से घर आने का कारण पूछा। इसी बात पर गुस्सा करते हुए इसी बात को लेकर चारों ने मिलकर हमें मारने-पीटने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बचाने आई उनकी बेटी उजाला यादव को बुरी तरफ मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दिया। चौरीचौरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।