घर में घुसकर मारपीट, आठ के खिलाफ केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - अकोलहिया गांव की मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 14 मार्च को आरोपी लाठी-डंडों से आए और नाबदान की टंकी बंद करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मारपीट, आठ के खिलाफ केस दर्ज

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। अकोलहिया गांव की मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 14 मार्च की शाम सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और नाबदान की टंकी बंद करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।