पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, दरोगा और सिपाही घायल

Jan 09, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर के बेलघाट में बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश राजमणि यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। चेकिंग के दौरान भागते हुए उसने पुलिस पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, दरोगा और सिपाही घायल

गोरखपुर के बेलघाट इलाके में बुधवार की देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, दो खोखा कारतूस 7.65 एमएम, एक खोखा कारतूस 9 एमएम, मोबाइल, मोटरसाइकिल और हेलमेट बरामद किया गया है। आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि आरोपी को पकड़ने के दौरान एक दरोगा और एक सिपाही को हल्की चोट आई है। उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 7/8 जनवरी की रात पुलिस गश्त पर थी।

इसी दौरान गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के एकौना अंडरपास के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। सर्विस रोड पर फिसलकर गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक अभिषेक यादव व अन्य पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आरोपी ने दो राउंड फायर किए, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। अंततः आरोपी फिसलकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उप निरीक्षक अभिषेक यादव और कांस्टेबल राकेश सिंह को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम राजमणि यादव पुत्र श्रीकांत यादव, निवासी पाकड़घाट डेबरी, थाना सिकरीगंज बताया। पूछताछ में उसने चोरी की नीयत से इलाके में घूमने और पुलिस से बचने के लिए भागने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से बरामद हथियार का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 121(1), 132, 351(3) बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना स्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया। बरामद हथियार, कारतूस, मोबाइल और बाइक को सील कर कब्जे में ले लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Encounter in Gorakhpur Notorious Criminal Arrested with Illegal Weapons
;;
;