Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Deploy After Mob Attempts Arson at Hospital in Bansgaon
नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, नर्सिंग होम पर पुलिस तैनात

नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, नर्सिंग होम पर पुलिस तैनात

संक्षेप: Gorakhpur News - फॉलोअप - बांसगांव इलाके के नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हुआ था हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 02:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद माल्हनपार स्थित चंद सेवा आश्रम अस्पताल में मंगलवार को भीड़ ने आग लगाने की कोशिश की। इस वजह से बुधवार को सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। वहीं पुलिस के पत्राचार के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए नहीं पहुंची। इधर, महिला की मौत के बाद हंगामा करते हुए परिजन ने जिस डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया था, जांच नहीं होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बांसगांव के राउतपार निवासी गीता देवी को 22 अक्तूबर को पेट में दर्द हुआ था। पति ब्रह्मदेव उसे माल्हनपार स्थित चंद सेवा आश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. मदनेश्वर चंद ने जांच के बाद बताया कि महिला के गर्भाशय में ट्यूमर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्रह्मदेव ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के कहने के बाद उन्होंने 30 हजार रुपये जमा किए। उसी रात ऑपरेशन कर दिया गया। लेकिन, ऑपरेशन के बाद गीता की हालत लगातार बिगड़ती गई, फिर भी डॉक्टर ने चार दिन तक उसे अस्पताल में ही रखा। फिर बिना जानकारी दिए शहर के एक नर्सिंग होम भेज दिया। वहां से रोगी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। साथ ही डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती उपचार में ही लापरवाही बरती गई। इसी बीच 28 अक्तूबर की सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे अस्पताल पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया और डॉक्टर को हिरासत में लेकर बांसगांव थाने ले गई। कार्रवाई के लिए परिजन की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई। थाना प्रभारी बांसगांव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि जैसे ही पुलिस की ओर से लिखित रिपोर्ट या एफआईआर मिलेगी, स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टर की डिग्री समेत सभी पहलुओं की जांच करेगा।