Police Change Investigation Angle in Shooting Case of Vipin Singh in Domhar Mafi Village युवक को गोली मारने की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, जांच रही लोकेशन, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Change Investigation Angle in Shooting Case of Vipin Singh in Domhar Mafi Village

युवक को गोली मारने की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, जांच रही लोकेशन

Gorakhpur News - सहजनवा के डोमहर माफी गांव में युवक विपिन सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच का एंगल बदल दिया है। पहले हिरासत में रखे गए आरोपितों को छोड़ दिया गया है। अब पुलिस मामले की गुत्थी सीडीआर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 16 Sep 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
युवक को गोली मारने की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, जांच रही लोकेशन

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डोमहर माफी गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया है। साथ ही कई दिनों से हिरासत में रखे गए नामजद आरोपितों को छोड़ दिया है। अब पुलिस वादी के सीडीआर के जरिए मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सहजनवा थाना क्षेत्र के डोमहर माफी गांव निवासी 25 वर्षीय विपिन सिंह पुत्र दिनेश सिंह नौ सितंबर को दोस्त विकास यादव के साथ गांव गए थे। आरोप है कि गांव के ग्राम प्रधान ने पुरानी रंजिश में विपिन सिंह पर फायरिंग कर दी, जिससे दो गोली गाड़ी और एक गोली विपिन सिंह को लगी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान मंजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। अगले दिन पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान मंजीत सिंह, साथी विवेक सिंह और प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और आरोपितों के मोबाइल का सीडीआर जांचने के बाद तीनों नामजद आरोपितों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो जांच के दौरान जो तथ्य सामने आया है उसके बाद वह मामले को संदिग्ध मान रही है। ऐसे में अब पुलिस की जांच वादी विपिन सिंह के सीडीआर और दोस्तों से पूछताछ की तरफ बढ़ रही है। साथ ही मौके पर दो जिंदा कारतूस मिलने पर पुलिस अब अपनी जांच में इस एंगल को भी जोड़कर चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।