ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरप्रशासनिक काफिले पर किया था हमला, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रशासनिक काफिले पर किया था हमला, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

संतकबीरनगर की धनघटा पुलिस ने अधिकारियों के काफिले पर हमला करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह हमला वर्ष 2013 में आई बाढ़ के दौरान डीएम एसपी के काफिले पर भीड़ ने किया था। उस मामले...

प्रशासनिक काफिले पर किया था हमला, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरTue, 26 Mar 2019 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर की धनघटा पुलिस ने अधिकारियों के काफिले पर हमला करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह हमला वर्ष 2013 में आई बाढ़ के दौरान डीएम एसपी के काफिले पर भीड़ ने किया था। उस मामले में पकड़ा गया व्यक्ति भी शामिल था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। 

प्रभारी निरीक्षक धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्रा व हमराही अपराधियों की पकड़ के लिए दबिश दे रहे थे। इस दौरान एक अभियुक्त विजई यादव निवासी कोचरी थाना धनघटा संतकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में बाढ़ के दौरान ग्राम अशरफपुर में आए प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर हमला किया गया था। इस हमले के समय जिलाधिकारी व एसपी भी मौके पर मौजूद रहे। 

तत्कालीन थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था। धनघटा पुलिस को पता चला कि अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। तत्काल एसआई कामेश्वर मिश्र ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें