फरार आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में सुशील निगम के घर पर पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े मामले में की गई है। आरोपी 2014 से फरार है और नोटिस चस्पा करते समय पुलिस की टीम मौजूद थी।

फरार आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के लठौरवा टोला निवासी सुशील निगम के घर पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े मामले में की गई। शुक्रवार को चौरीचौरा थाने के क्राइम प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में एसआई शिवकुमार यादव ने आरोपी के घर पहुंचकर धारा 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा किया। क्राइम प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2014 में चौरीचौरा थाने में बरईपार निवासी पप्पू यादव की ओर से सुशील निगम के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा है।

नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान महिला एसआई पम्मी यादव, एसआई कृति, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार यादव तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।