Police Arrests Man for Attempting to Fraudulently Claim Temple Properties in Pipraich महंत का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने का आरोपित गिरफ्तार, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Arrests Man for Attempting to Fraudulently Claim Temple Properties in Pipraich

महंत का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने का आरोपित गिरफ्तार

Gorakhpur News - पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के तरकुलही उर्फ पोखरभिण्डा व राम-जानकी मंदिर शेषपुर की

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 30 Dec 2024 02:25 AM
share Share
Follow Us on
महंत का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने का आरोपित गिरफ्तार

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के तरकुलही उर्फ पोखरभिण्डा व राम-जानकी मंदिर शेषपुर की संपत्तियों को फर्जी तरीके से हड़पने की कोशिश करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने तत्कालीन महंथ स्व. मुण्डुदास के नाम फर्जी प्रमाणपत्र बनवा लिया था और कुछ संपत्तियों को कब्जा करने लगा था। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित शाहपुर के जटेपुर उत्तरी निवासी श्यामबिहारी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

तरकुलही मन्दिर के वर्तमान महंथ तुलसीदास तथा संजू मिश्र, शिवरामदास निवासी शेषपुर सहयोगी श्याम बिहारी चौधरी के बीच एक दशक से सम्पतियों के हक को लेकर विवाद चल रहा है। तरकुलही मन्दिर के महंथ तुलसीदास जो स्वयं को पूर्व के महंथों के शिष्य बताते हैं। तत्कालीन महंथ मुण्डुदास की मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाकर नगर आयुक्त से जांच कराई गई थी। जांच में विपक्षी का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। एसएसपी के आदेश पर 10 सितंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया था। तभी से आरोपित के खिलाफ जांच चल रही थी। अब जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।