Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Arrests Fraudster in Gorakhpur Bank Scam Involving 4 49 Lakhs
चेक से जालसाजी करने का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

चेक से जालसाजी करने का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

संक्षेप:

Gorakhpur News - फोटो फर्जी तरीके से दूसरे के नाम का चेक का करा लिया था भुगतान कोतवाली

Dec 30, 2025 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली इलाके के एक बैंक से चेक की कूटरचना करके फर्जी तरीके से लाखों रुपये के भुगतान कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान ब्रह्मपुरी, थाना न्यू उस्मानपु नार्थ ईस्ट दिल्ली निवासी हर्षित मिश्रा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में टोनिका सिटी, गाजियाबाद में रहता है। पुलिस के मुताबिक, मामला भारतीय स्टेट बैंक की एसएमई आसनसोल शाखा से जुड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां मेसर्स मैथन स्टील पावर लिमिटेड के नाम से संचालित कैश क्रेडिट खाता से धोखाधड़ी कर बड़ी रकम निकाली गई थी। कंपनी की ओर से 23 सितंबर 2020 को मित्तल ट्यूब कंपनी के नाम 34,102 हजार रुपये की राशि का चेक जारी किया गया था। यह चेक 05 अक्तूबर 2020 को क्लीयरिंग के लिए एचडीएफसी बैंक, लिलुआह शाखा (हावड़ा, पश्चिम बंगाल) के एटीएम ड्रॉप बॉक्स में डाला गया था। जब निर्धारित समय पर चेक की राशि लाभार्थी के खाते में जमा नहीं हुई तो बैंक ने जांच कराई। जांच में सामने आया कि चेक की मूल राशि 34,102 हजार रुपये को कूटरचना कर बढ़ाकर 4,49,702 रुपये कर दिया गया और यह रकम 07 अक्तूबर 2020 को भारतीय स्टेट बैंक, गोरखपुर शाखा से हर्षित मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा अपने खाते में निकाल ली गई। बैंक की तहरीर पर थाना कोतवाली ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी हर्षित मिश्रा की संलिप्तता सामने आई थी। आरोपी का खाता 07 सितंबर 2020 को एसबीआई गोरखपुर शाखा में आधार, पैन, ई-केवाईसी और किरायानामा के आधार पर खोला गया था। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने आरोपी के लंबे समय से फरार रहने के कारण उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।