पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - पिपराइच पुलिस ने शादी के बहाने नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपित सिकंदर सिंह को गिरफ्तार किया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक अप्रैल को मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच पुलिस ने शादी के बहाने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महुअवां खुर्द निवासी सिकंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपित सिकंदर सिंह उसकी बहन तथा एक अन्य हिमांशु पाठक के खिलाफ एक अप्रैल को घर से जेवर लेकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


