यूपी में गोवंश तस्करी का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार; बिना नंबर पिकअप बरामद

Feb 14, 2026 06:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर पुलिस ने गगहा क्षेत्र से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से दो गोवंश और वाहन बरामद हुए। ये आरोपी पहले चौरीचौरा में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में भी वांछित थे।

यूपी में गोवंश तस्करी का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार; बिना नंबर पिकअप बरामद

गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई श्रीराम चौराहे पर बुधवार की रात करीब 12 बजे की गई। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप, दो बाइक और दो गोवंश बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ये तीनों आरोपित चौरीचौरा में पुलिस पर पिकअप से कुचलने के प्रयास में आरोपित थे।

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि गगहा प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि तस्कर गोवंश लेकर श्रीराम चौराहे की ओर जा रहे हैं। सूचना पर स्थानीय चौकी प्रभारी की मदद से घेराबंदी की गई। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी किनारे कर पीछे से आ रहे बाइक सवारों के साथ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के उनवल वार्ड नंबर सात निवासी मिठाई लाल, गगहा थाना क्षेत्र के देउरबीर निवासी मदनी कुमार और संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जंगल उन बउरहवा निवासी गुड्डू लोना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गुड्डू लोना बिहार के सक्रिय लोना गिरोह का सदस्य है। बताया गया कि मिठाई लाल और मदनी कुमार बाइक से आगे-पीछे चलकर क्षेत्र में बंधे गोवंश की जानकारी देते थे। इसके बाद गुड्डू लोना पिकअप से गोवंश लादकर बिहार पहुंचाता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौरीचौरा कांड में शामिल पांच अन्य आरोपितों को पुलिस ने पहले ही जेल भेजवा दिया है। वहीं चौरीचौरा में पिकअप सवार सभी आरोपित जेल चले गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;