Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Arrest Two Thieves in Gorakhpur for Burglary of Locked Homes Seize Cash and Jewelry Worth Over 4 Lakhs
संभल के बदमाशों ने लेखपाल और दरोगा के घर की थी चोरी, गिरफ्तार

संभल के बदमाशों ने लेखपाल और दरोगा के घर की थी चोरी, गिरफ्तार

संक्षेप:

Gorakhpur News - 15 दिन के भीतर दो बंद मकानों से नकदी समेत 20 लाख के जेवरात किए थे पार15 दिन के भीतर दो बंद मकानों से नकदी समेत 20 लाख के जेवरात किए थे पार 4.11 लाख नक

Jan 16, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संभल जिले के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से 4.11 लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों ने बीते वर्ष महज 15 दिन के भीतर लेखपाल और दरोगा के बंद घरों में चोरी कर नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये के आभूषण पार किए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संभल जिले के चंदौसी मई निवासी अफजाल और वसीम के रूप में हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 30 नवंबर को गीडा सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहे राजस्व लेखपाल श्याम कन्हैया के बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने 95 हजार रुपये नकद, कीमती जेवरात और एक लैपटॉप चोरी कर लिया था। श्याम कन्हैया मूल रूप से पटना (बिहार) के निवासी हैं और वर्तमान में सेक्टर-23 में दयाराम यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। इसी क्रम में 15 दिसंबर 2025 की रात गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे दरोगा जितेंद्र यादव के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये मूल्य के मंगलसूत्र, झुमके, डायमंड अंगूठी तथा चांदी की पायल-बिछिया चोरी कर ली थी। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के मकान में रहकर बंद घरों की रेकी करते थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अफजाल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बदायूं, मेरठ और मुरादाबाद समेत कई जिलों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।