आठ चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
संक्षेप: Gorakhpur News - गुलरिहा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी श्यामसुंदर और विकास चौहान लंबे समय से बाइक चोरी कर रहे थे। चोरी के बाद वे बाइक के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें छिपा देते थे।

गुलरिहा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से आठ चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी श्यामसुंदर व विकास चौहान, निवासी मोहरीपुर टोला संझाई, लंबे समय से मेडिकल कॉलेज, सिटी अस्पताल, झुंगिया बाजार और फर्टिलाइजर रोड के आसपास से बाइक चोरी कर रहे थे। चोरी के बाद वे बाइक के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें रामपुर बुजुर्ग स्थित लक्ष्य रिजॉर्ट के सामने बने खंडहर में छिपा देते थे।
चोर मौका मिलते ही वाहनों को दूसरे जिलों में ले जाकर सस्ते दामों पर बेच देते थे। सोमवार की रात गश्त के दौरान झुंगिया चुंगी के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के सीआरसी बिल्डिंग के पास से दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गुलरिहा पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ गुलरिहा, चिलुआताल और पिपराइच थाने में चोरी के छह-छह मामले दर्ज हैं।
मेडिकल चौकी प्रभारी विकास मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




