Gorakhpur News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: झंगहा पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और धमकी देने के आरोप में शाहबुद्दीन को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने पीड़िता से बातचीत के दौरान फोटो ली थी और बाद में शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की है।

Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिटी। महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और धमकी देने के आरोपित शाहबुद्दीन को झंगहा पुलिस ने शनिवार को इटौवा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आरोपित से कुछ समय से बातचीत थी। इसी दौरान उसने महिला की फोटो ले ली थी। आरोप है कि बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम, वाट्सऐप और फेसबुक पर पोस्ट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


