Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Action in Badhlaganj Illegal Occupation Leads to Chaos

दुकान पर कब्जा करने वाले सपा के पूर्व जिपं सदस्य समेत दस पर केस

संक्षेप: Gorakhpur News - - कोर्ट के आदेश पर अमीन सोमवार को गए थे खाली कराने, जमकर हुआ था हंगामा- कोर्ट के आदेश पर अमीन सोमवार को गए थे खाली कराने, जमकर हुआ था हंगामा - पीड़ित

Wed, 15 Oct 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on
दुकान पर कब्जा करने वाले सपा के पूर्व जिपं सदस्य समेत दस पर केस

बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज के सामने स्थित पूर्व प्राचार्य स्व. रामछबीले श्रीवास्तव की दुकानों पर अवैध कब्जे को लेकर सोमवार को पुलिस और कोर्ट अमीन की मौजूदगी में हंगामा हो गया था। बवाल के बाद पुलिस ने सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण यादव, उनके भाई दुर्गेश यादव, श्रीभागवत यादव, पुत्र मनीष यादव समेत दस लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी को आरोपित बनाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने 15 सितंबर को आदेश जारी कर अभिषेक श्रीवास्तव को पुलिस बल की सहायता से कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था।

इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार को अदालत अमीन राजेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू होते ही विपक्षी पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडा और हथियार लेकर पहुंच गए। उन्होंने अमीन और पुलिस के सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा किया। अमीन ने यह कहते हुए कब्जा दिलाने की कार्रवाई रोक दी कि मुझे केवल कुंडी तोड़ने का आदेश है, दीवार ध्वस्त करने का नहीं। इससे कब्जा प्रक्रिया अधर में लटक गई। अब पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।