बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी हड़ताल की चेतावनी
गोरखपुर में पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 सूत्रीय ज्ञापन प्रबंध निदेशक को भेजा और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो वे हड़ताल करेंगे। सब-स्टाफ की पदोन्नति और स्थानीय कन्वेयंस के भुगतान की भी मांग की गई।

गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को मंडल कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद 16 सूत्रीय ज्ञापन मंडल प्रमुख के माध्यम से प्रबंध निदेशक एवं सीईओ को भेजा किया गया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो हड़ताल के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के सचिव आरके सिंह की तरफ से मार्च महीने में हुई परीक्षा में सफल सभी स्नातक सब-स्टाफ को एकमुश्त पदोन्नति की मांग की गई। उनकी मांग है कि सब-स्टाफ से लिपिक संवर्ग में वरिष्ठता चैनल से पदोन्नति बहाल होनी चाहिए।
इसके साथ ही बैंक कार्य के लिए सब-स्टाफ लिपिकों को स्थानीय कन्वेयंस का भुगतान होना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


