ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबारिश से सुहाना हुआ मौसम

बारिश से सुहाना हुआ मौसम

गोरखपुर। कार्यालय संवाददाता मानसून के बादलों की आमद से पहले मौसम में परिवर्तन दिखने लगा है। दिन में खिली धूप के बाद दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए। सोमवार को सुबह से मौसम बेहद सुहाना रहा। सुबह...

बारिश से सुहाना हुआ मौसम
Gorakhpur ,Gorakhpur Mon, 19 Jun 2017 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। कार्यालय संवाददाता
मानसून के बादलों की आमद से पहले मौसम में परिवर्तन दिखने लगा है। दिन में खिली धूप के बाद दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए। सोमवार को सुबह से मौसम बेहद सुहाना रहा। सुबह धूप खिली रही। दोपहर में काले बादल आसमान पर छा गए। 

बादलों की मौजूदगी से सूरज की तपिश से राहत मिली। करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चली। इसके साथ करीब 15 मिली मीटर बारिश हुई। अधिकतम तामपान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3   डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे बूदाबांदी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें